कुमरदा में ब्लाक स्तरीय इको क्लब प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

छुरिया - छुरिया विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुमरदा में हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल तथा पूर्व माध्यमिक शाला के इको क्लब प्रभारियों का विकासखण्ड स्तरीय एकदिवसीय  प्रशिक्षण 3अक्टूबर को जिला इको क्लब कोऑर्डिनेटर खेमलाल देश लहरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ  हायर सेकण्डरी स्कूल कुमरदा प्राचार्य मिलाप दास साहू , हायर सेकण्डरी स्कूल गिदर्री के प्राचार्य अरुण मेश्राम के द्वारा मां सरस्वती के पूजन  एवं राज्य गीत से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में ब्लाक से जिला मास्टर ट्रेनर बसंत कुमार यादव, डोंगरगढ़ से जिला  मास्टर ट्रेनर  विवेक कुमार पटेल डोंगरगांव ब्लॉक से जिला मास्टर ट्रेनर पूनाराम यादव के द्वारा इको क्लब के गठन, उद्देश्य, दायित्व गतिविधियां, फंडिंग, राज्य स्तरीय शिविर आदि पर सविस्तार प्रकाश डाला गया।

 इस अवसर पर छुरिया  ब्लॉक से 75 ईको क्लब प्रभारियों ने उक्त प्रशिक्षण अंतर्गत चर्चा परिचर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा ईको फ्रेंडली शपथ लेकर अपने अपने विद्यालय में सक्रिय गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations