त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने मंत्रालय महानदी भवन में संबंधित विभागों के आला अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने खरीफ 2024-25 की तैयारियों की गहन समीक्षा की। मंत्री नेताम ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद, प्रमाणित बीज और अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री नेताम ने कहा कि किसानों को उनकी डिमांड के अनुरूप खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर अपने-अपने इलाकों का दौरा कर खाद-बीज के भण्डारण एवं उठाव पर निगरानी रखने के साथ ही इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैम्पलिंग और जांच पड़ताल जारी रखने के निर्देश दिए। मंत्री नेताम ने कहा कि किसानों को उनकी डिमांड के अनुरूप खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर अपने-अपने इलाकों का दौरा कर खाद-बीज के भण्डारण एवं उठाव पर निगरानी रखने के साथ ही इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैम्पलिंग और जांच पड़ताल जारी रखने के निर्देश दिए।

Facebook Conversations