बिग बॉस 15 में - करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश घर के अंदर झगड़ा -
करण ने गुस्से में नहीं खाया खाना
बिग बॉस 15 के घर में बीते कुछ दिनों से लव-बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच जबरदस्त झगड़े हो रहे हैं। लेटेस्ट एपीसोड में करण ने तेजस्वी पर इस बात का गुस्सा निकाला कि वह करण के बजाय राखी की बात का भरोसा कर रही हैं। इस पर तेजस्वी भी भड़क गईं और कहा कि वह उसके लिए ही लड़ेंगी जो उनका सपोर्ट करेगा। इस झगड़े के बाद करण काफी परेशान हो गए और पूरे दिन खाना नहीं खाया।
बहन ने तेजस्वी के प्यार को बताया झूठा
करण को इस हाल में देखकर उनके फैन्स को चिंता हो गई। प्रांजल नाम के एक फैन ने करण की बहन मीनू कुंद्रा को ट्वीट करके लिखा कि करण ने 24 घंटे से कुछ खाया नहीं है, उनकी चिंता हो रही है क्या आप कुछ कर सकती हैं? इस पर मीनू ने जवाब दिया, वह ठीक हो जाएगा। वह सिर्फ अपने सिस्टम से सारा कचड़ा और झूठा प्यार साफ कर रहा है ताकि करण नीति के लिए जगह बन सके।
बोले, मर्यादा बनाकर रखें
मीनू का ये कॉमेंट तेजस्वी के भाई प्रतीक को पसंद नहीं आया। उन्होंने लिखा है, वह पहले दिन से ही अपने लोगों के लिए स्टैंड ले रही है। और जब वह अपने लिए स्टैंड लेती है तो उसे कचड़ा कहा जाता है। यह कहां तक सही है? ऐसी भाषा का इश्तेमाल करने से पहले हमें सोचना चाहिए... वह मेरी बहन है, एक बेटी है और औरत भी। कृपया डिग्निटी बनाकर रखें।

Facebook Conversations