करमरी मे हुआ सी.सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन....बड़े बुजुर्गो माताओ से लिया जीत का आशीर्वाद : गीता घासी साहू
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव- खुज्जी  विधानसभा से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती गीताघासी साहू ने ग्राम करमरी  में सी सी रोड निर्माण कार्य के  भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई ।ग्रामीणजन एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि श्रीमती गीताघासी साहू को  गुलदस्ता भेटकर स्वागत सम्मान किया।  गीताघासी  साहू ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

Image

भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू ने बड़े बुजुर्गो , माताओ से आशीर्वाद लेते हुए कार्यकर्ताओ के साथ जन समर्थन मांगा।इस अवसर पर किसुन साहू जनपद सभापति,  दीनदयाल साहू ,गीता बाई ठाकुर सरपंच ,लक्ष्मण साहू ,छगनलाल ,शिवेंद्र साहू, विकास साहू, मूलचंद साहू, गौतम निषाद, दुखुराम, माधो दास, मोजी राम, उर्वशी साहू, रुखमणी बाई,  कपूर चंद ,द्वारिका साहू, भूषण साहू ,शैलेंद्र हिरवानी, दानेश्वर देवांगन, सुरेंद्र साहू, श्याम सिंह बघेल ,सोहनलाल साहू ,सुरेश पिस्दा,यल सिंह धनकर,  रोहित अमिला ,संतराम देवांगन, मोजी राम, हेमंत, लता साहू सहित  बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations