कंगना पर एक और केस-:सिख समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ श्रीगुरु सिंह सभा ने दर्ज करवाई FIR
त्वरित खबरे

कंगना रनोट की मुश्किलें उनके बयानों की तरह ही कम नहीं हो रही हैं। अब उनके खिलाफ भोईवाडा पुलिस स्टेशन दादर में एक शिकायत दर्ज की गई है। जिसमें IPC के सेक्शन 153, 153A,153B, 504, 505, 505(2) और IT एक्ट 2000 की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है। । मामले में श्री गुरु सिंह सभा मुंबई ने शिकायत दर्ज कराई है। कंगना के अलावा इसमें अतुल मिश्रा को भी आरोपी बनाया गया है।

कृषि कानून वापसी पर दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि कंगना ने एक पोस्ट में लिखा था कि- हो सकता है कि आज खालिस्तानी आतंकवादियों के कारण सरकार के हाथ बंध गए लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि एक औरत केवल एक महिला प्रधानमंत्री ने इन को अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। चाहे उसने इस देश के लिए कितनी भी पीड़ा क्यों न सही हो, उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया था, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए थे। इतना नहीं उनकी मौत के दशकों बाद भी आज भी उसके नाम से कांपते हैं। इनको वैसा ही गुरु चाहिए।

वहीं दूसरे आरोपी अतुल मिश्रा के लिए कहा गया है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी इसी तरह के कमेंट किए थे। जिसमें लिखा था सरकार भीड़तंत्र के लिए अतिसंवेदनशील है। असली किसान ही असली लूजर हैं क्योंकि कानून उनके लिए ही फायदेमंद थे। सिखों को मनाना बीजेपी के लिए यूपी में कमजोरी को रोक नहीं सकता। यह शिकायत श्री गुरु सिंह सभा की ओर से लॉयर सवीना बेदी सचर ने दायर की है।

नाखुश हैं कंगना रनोट
तीनों कृषि कानून वापस लेने के सरकार के फैसले से एक्ट्रेस कंगना रनोट निराश हैं। उन्होंने अपने विचार सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे। कंगना ने लिखा था कि यह बेहद शर्मनाक और अनुचित है। कंगना ने लिखा-"दुखद, शर्मनाक, बिल्कुल अनुचित। अगर संसद में चुनी हुई सरकार की जगह सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया... तो यह भी एक जिहादी राष्ट्र है। उन सभी को बधाई जो इसे इस तरह चाहते थे।"

YOUR REACTION?

Facebook Conversations