कमलनाथ ने पूछा- 50 गोकुल ग्रामों का विकास कहां है ?
त्वरित खबरे :

13 फरवरी 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) के बीच सवाल (question v/s question) पूछने का सिलसिला लगातार जारी है. एक बार फिर सीएम शिवराज ने कमलनाथ से सवाल पूछा है. उन्होंने कहा कि हम भरिया, सहरिया और बैगा बहनों को हर महीने एक हज़ार रुपए देते थे, लेकिन 15 महीने की सरकार में आपने उनके अधिकार को छीन लिया. कमलनाथ ने सवाल पूछा कि स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और प्रचार के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन की तर्ज पर 50 गोकुल ग्रामों का विकास अगले पांच सालों में किया जाना था, 50 गोकुल ग्रामों का विकास कहां है ? आपने गौ माता के नाम पर भी झूठ बोला है.

सीएम शिवराज का सवाल

सीएम शिवराज ने पूर्व सीएम कमलनाथ से एक और सवाल पूछते हुए कहा कि कमलनाथ ने कल फिर वचन पत्र की बैठक की. वो वचन पत्र नहीं महा झूठ पत्र बन रहे है, जिसमें जो मन में आए जोड़ दो क्योंकि करना तो कुछ है नहीं. जनता सब जानती है. आपने में जो कहा किया नहीं, बल्कि भरिया, सहरिया और बैगा बहनों को हर महीने एक हज़ार रुपए देते थे. ताकि वो अपने घर का खर्चा चला सके, बच्चों को पोषित आहार खिला सकें. लेकिन 15 महीने अपने उनके अधिकार को छीना और एक 1 हज़ार रुपये नहीं दिया. उन्होंने आपका क्या बिगाड़ा था बहने जवाब मांग रही हैं.

जवाब में कमलनाथ का सवाल

मुख्यमंत्री शिवराज के बाद कमलनाथ ने भी सवाल पूछा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि धरमु न दूसर सत्य समाना, आगम निगम पुरान बखाना. शिवराज जी फिर भी आप सत्य विमुख हैं. आपने तो गो माता के नाम पर भी झूठ बोला है. भाजपा के घोषणापत्र में आपने वादा किया था कि स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और प्रचार के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन की तर्ज पर 50 गोकुल ग्रामों का विकास अगले पाँच सालों में किया जाएगा. जवाब दीजिए कहाँ हैं ये गोकुल ग्राम ? गोमाता से असत्य बोलने के बाद आपको तीनों लोकों में कहां शरण मिलेगी शिवराज जी!

YOUR REACTION?

Facebook Conversations