कमाल आर खान आर्यन खान ड्रग्स केस में शाहरुख के सपोर्ट में हैं। मंगलवार को आर्यन की जमानत सुनवाई अगले दिन के टल गई है। हालांकि इसके पहले ही KRK ने एक अजीबो-गरीब सलाह दे डाली है। कमाल की यह सलाह अनन्या पांडे के लिए है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आर्यन खान को जमानत मिलने तक उन्हें एनसीबी ऑफिस जाने से बचना चाहिए।
अंडरग्राउंड हो जाएं अनन्या
कमाल ने 25 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर की एक पोस्ट में लिखा- आज अनन्या पांडे पूछताछ के लिए NCB ऑफिस नहीं गईं और उसने 100% सही काम किया। क्योंकि आज समीर दाऊद वानखेड़े उसे गिरफ्तार कर सकते थे। आर्यन को जमानत मिलने तक उसे अंडरग्राउंड हो जाना चाहिए।
चैट में कोकीन और WEED का जिक्र
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान के बाद अब अनन्या पांडे भी मुश्किलों में आ गईं हैं। NCB को ड्रग्स को लेकर हुई आर्यन और अनन्या पांडे की नई चैट्स मिली हैं। इस चैट में आर्यन और अनन्या के बीच ड्रग्स की लेनदेन के साथ NCB का भी जिक्र हुआ है। चैट के स्क्रीनशॉट्स में से एक ग्रुप चैट का भी है, जिसमें आर्यन को "कोकीन टुमॉरो" (कल कोकीन करेंगे) का ऑफर दिया गया था।
वहीं, दूसरी चैट में आर्यन अपने दोस्तों को 'NCB' के नाम पर धमका भी रहे हैं। वॉट्सऐप चैट में आर्यन ने अचित कुमार नाम के पैडलर से थोक मात्रा में ड्रग्स खरीदने की बात की है। आर्यन ने अचित से 80 हजार रुपए की ड्रग्स मंगवाई थी।
नई चैट जो सामने आई हैं उसमें पहली चैट का मैसेज जुलाई 2019 का है। इस चैट में अनन्या और आर्यन ड्रग्स पर बात करते दिखे, जिसे आर्यन ने Weed (चरस) बताया। इस पर अनन्या ने कहा कि इसकी बहुत डिमांड है।
इन चैट्स से बढ़ सकती हैं आर्यन की मुश्किलें
NCB अब इन्हीं चैट के आधार पर आर्यन मामले में अनन्या से पूछताछ कर रही है। आर्यन जमानत न मिलने के चलते मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। वहीं, NCB ने अनन्या को दो बार दफ्तर बुला कर पूछताछ पूरी कर ली है। इन नई चैट को NCB ने मुंबई क्रूज ड्रग्स बस्ट मामले में सबूत के रूप में अपने पास रखा है। यह चैट आर्यन की जमानत पर फिर मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बता दें, आर्यन की जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है।

Facebook Conversations