कलेक्टर ने किया स्कूल खुलने की तैयारी का निरीक्षण : मॉडल प्राथमिक शाला की व्यवस्था को देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की
त्वरित ख़बरें - कलेक्टर ने प्राथमिक शाला माथलडबरी, कुमरदा और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगरगांव का किया निरीक्षण
- स्कूली बच्चों को एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जा रही शिक्षा

- नीति आयोग द्वारा नवा पहल योजना के तहत 30 प्राथमिक शाला को मॉडल प्राथमिक शाला के रूप में किया गया उन्नयन

राजनांदगांव 15 जून 2022। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा आज स्कूल खुलने की तैयारी का जायजा लेने डोंगरगांव और छुरिया विकासखंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने आज स्कूल खुलने और आगामी शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने की तैयारी का जायजा लेने विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिले में स्थापित मॉडल प्राथमिक शाला केन्द्रों का निरीक्षण किया। डोंगरगांव विकासखंड के माथलडबरी व छुरिया विकासखंड के कुमरदा में नवा पहल योजना अंतर्गत सीएसआर मद से मॉडल प्राथमिक शाला निर्मित किया गया है। मॉडल प्राथमिक शाला में बच्चों को एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बच्चों के लिए आकर्षक स्कूल भवन और फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने और उज्जवल भविष्य बनाने में शिक्षक की सार्थक भूमिका होती है। कलेक्टर ने शिक्षकों को जवाबदारी पूर्वक शिक्षा अध्ययन के साथ साथ बच्चे के सर्वागीण विकास के लिए पहल करें। कलेक्टर ने आज स्कूल आए बच्चों को चॉकलेट एवं मीठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया।

Imageकलेक्टर ने कुमरदा के प्रधान अध्यापक के कार्यों से प्रभावित होकर अपनी जेब से पेन निकालकर किया भेंट -  

कलेक्टर ने मॉडल स्कूल प्राथमिक शाला कुमरदा के निरीक्षण के दौरान स्कूल में की गई व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपनी जेब से अपना पेन निकालकर यहां के प्रधान पाठक को सप्रेम भेंट किया। कलेक्टर ने कहा कि मंशा अनुरूप स्कूल में जरूरी सुविधा की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की आवश्यक पहल और दूरगामी सोच के चलते जिले में नवा पहल चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सीएसआर मद से जिले में 30 प्राथमिक शाला को मॉडल प्राथमिक शाला के रूप में उन्नयन किया गया है। इन शालाओं में सर्व सुविधा युक्त फर्नीचर लाइब्रेरी संसाधन युक्त स्कूल भवन फर्नीचर की व्यवस्था की गई।

कलेक्टर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव का किया अवलोकन -

कलेक्टर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव का अवलोकन किया। उन्होंने यहां अध्ययन कक्ष प्रयोग कक्ष लाइब्रेरी सहित मध्यान्ह भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां वर्तमान में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सीसी रोड निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ बारिश के पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations