कलेक्टर ने दो अलग-अलग मद से विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 24 सितम्बर 2022। 

कलेक्टर डोमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम झिंझारी में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण मद से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations