बेमेतरा - विधानसभा समान्य निर्वाचन-2023 हेतु जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में पहचान एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र परिसर के मुख्य द्वार पर एवं मतदान कक्ष के प्रवेश द्वार पर पीले रंग के पृष्ठ (बेक ग्राउंड) पर काले रंग से अंकित की जायेगी। जिसमें निम्न विशिष्टियां अंकित होगी - विधानसभा निर्वाचन-2023 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का क्रमांक एवं नाम, मतदान केन्द्र का क्रमांक एवं नाम, मतदान केन्द्र में सम्मिलित क्षेत्र, मतदान तिथि, मतदान का समय और कुल मतदाता अंकित करना होगा। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई सात दिवस के भीतर पूरी करने के निर्देश दिये।
त्वरित ख़बरें - मतदान केन्द्र परिसर के मुख्य द्वार और प्रवेश द्वार पर अंकित होगी विशिष्टियां....

Facebook Conversations