कलेक्टर एल्मा ने किया तहसील दाढ़ी और थानखम्हरिया का निरीक्षण.....कार्यालय में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने पर दिया जोर.....
त्वरित ख़बरें - बेमेतरा संवादाता

बेमेतरा- कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज दाढ़ी तहसील और थानखम्हरिया तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं  का अवलोकन किया, कर्मचारियों से भी बताचीत की। उन्होंने आम लोगों के राजस्व संबंधी आवेदनों का समय-सीमा पर निराकरण करने तथा कार्यालय में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंनेे आवेदनों के निराकरण की स्थिति, कार्यालय प्रबंधन, साफ-सफाई का भी जायजा लिया। 

अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश दिए ।उन्होनें तहसील परिसर को हरा-भरा करने, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई बेहतर से बेहतर बनाये रखने के निर्देश दिए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations