छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 विधानसभा सीटों में मतदान जारी है| मतदान के लिए वोटर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है | सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार में खड़े हैं| इस बीच कई मतदान केंद्रों में EVM मशीन में खराबी आने की खबर सामने आई है |जिसके चलते मतदाताओं को परेशानी का सामान करना पड़ा. इसकी वजह से कुछ जगहों में देरी से मतदान शुरू हुआ |
इन मतदान केंद्रों में आई EVM मशीन में खराबी
- भानुप्रतापपुर के बूथ क्रमांक 126 में EVM खराब हुआ है |
- मोहला-मानपुर के औंधी के बूथ क्रमांक 226 में EVM में खराबी आई है |
- कोंडागांव के किबई बालेंगा के बूथ क्रमांक 5 में EVM में खराबी आई है, जिसकी वजह से एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ|
- कवर्धा विधानसभा के मतदान क्रमांक 229 में ईवीएम मशीन खराबी आई. इसके चलते 1 घंटे बाद मतदान प्रारंभ हुआ|
- बोड़ला के बूथ क्रमांक 68 में भी वोटिंग बंद है. ईवीएम में खराबी के चलते मतदाताओं को परेशानी हो रही |
- राजनादगांव के मतदान केंद्र 28 पुराना ढाबा और बूथ क्रमांक 137 टांका पारा में ईव्हीएम मशीन बंद, पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है |

Facebook Conversations