03 नवम्बर 2022
धूप खिलने के बाद किसानों का सोना कहे जाने वाले धान में एक अलग से चमक दिखाई दे रही है। खाड़ी से आ रही नमी से बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर तक धूप खिल गई। वहीं गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड भी शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इसके साथ ही अच्छी ठंड की शुरुआत होने वाली है। उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा से मौसम ठंडा हो रहा है। गुरुवार से तापमान भी गिरने लगेगा। इधर बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

Facebook Conversations