खैरागढ़ - राशन लेने मुढ़ीपार के ग्रामीण दुकान के काट रहे चक्कर
राहुल ओझा/ ब्यूरो प्रमुख- राजनांदगांव

राशन लेने मुढ़ीपार के ग्रामीण दुकान के काट रहे चक्कर

 मुढ़ीपार । खैरागढ़ ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम मुढ़ीपार में राशन दुकान खोलने व  राशन वितरण करने में जमकर मनमानी किया जा रहा है। यहा के राशन दुकान हमेशा बंद ही नजर आता है। जानकारी अनुसार  मुढ़ीपार  में राशन दुकान का संचालन सेवा सहकारी समिति (सोसायटी) द्वारा किया जा रहा है। जुलाई माह को 15 दिन बीतने जा रहा है लेकिन एक भी राशन दुकान नही खुला है। ग्रामीणों ने बताया वे राशन लेने आते है तो दुकान मे ताला लगा होने से घंटो इंतजार करते है फिर निराश होकर वापस चले जाते है। इसी तरह कई  ग्रामीण अपनी मजदूरी से छुट्टी लेकर राशन लेने आते है। लेकिन दुकान मे ताला लगा ही मिलता है।

1100 से ऊपर है राशन कार्ड की संख्या

मुढ़ीपार में आश्रीत ग्राम टिंगामाली सहित राशन कार्डधारियों की संख्या 1100 से ऊपर है। संख्या के आधार पर राशन दुकान को प्रतिदिन खोलना चाहिए। यहा  महीने के अंत में राशन वितरण करने से लम्बी कतारे व भगदर जैसी स्थिति बन जाती है। गांव के महिलाओं ने बताया कि राशन वितरण करते समय सेल्समेन द्वारा उचित व्यवहार भी नही किया जाता है। इस संबंध मे सोसायटी प्रबंधक को सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया।

̊

̊अभी स्टाक चांवल का सत्यापन नही हो पाया है। सोमवार से दुकान को खोलने बोलता हूं - नरोत्तम सिन्हा, सोसायटी अध्यक्ष मुढ़ीपार

YOUR REACTION?

Facebook Conversations