रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर राज्य में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं दौरों का सिलसिला जारी है| आज भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ और हिमंत विश्व शर्मा छत्तीसगढ़ दौरे पर है| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी केशकाल पहुंची, जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला| स्मृति ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की |
आज केशकाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से चाय पे चर्चा के पहले स्मृति ईरानी ने खुद किचन में चाय बनाई, जिसका वीडियो सोशल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है| स्मृति को अपने बीच देखकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था| जब किचन में स्मृति चाय बना रही थी तब उन्हें महिला कार्यकर्ताओं ने घेर रखा था| इसके बाद चाय पीते-पीते स्मृति ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की |
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर केशकाल के लिए रवाना होंगी| वहां केशकाल, फरसगांव, और कोंडागांव में करेंगे रोड शो करेंगी |
- दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में आम सभा को संबोधित करेंगी |
- शाम 4:15 बजे कटघोरा आम सभा को संबोधित करेंगी |
- शाम 6:30 बजे कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगी, इसके साथ ही कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी |
बता दें कि पहले चरण के मतदान के लिए आज प्रचार थम जाएगा| आज शाम पांच बजे तक कर सकते प्रचार |पांच बजे के बाद सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा |प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है. 20 सीटों में 223 उम्मीदवार मैदान में हैं |इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री केशकाल पहुंची हुई है.स्मृति ईरानी केशकाल, फरसगांव, कोंडागांव में रोड शो करेंगी, वहीं कोरबा में आमसभा को भी संबोधित करेंगी |

Facebook Conversations