केबल कटने पर विद्युत आपूर्ति में रूकावट
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

      दुर्ग, 22 जून 2024/ विगत दिनों प्रकाशित एक समाचार अनुसार नेहरू नगर से पुलगांव और पुलगांव से अंजोरा बाइपास तक खम्बे की लाईट बंद होने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने अवगत कराया है कि गंजपारा से रिलाईंस पेेट्रोल पंप तक के मीटर में सी.एस.पी.डी.सी.एल. द्वारा सप्लाई नही आ रही है। जिस कारण लाइटे बंद है, सहायक अभियंता सी.एस.पी.डी.सी.एल. महेन्द्र साहू से दूरभाष द्वारा संपर्क कर पता चला कि केबल में फाल्ट है। जिसे सुधार किया जा चुका है। नेहरू नगर से अंजोरा बाईपास तक हर चौक चौराहे पे बिना सूचना दिये नगर निगम द्वारा बड़े विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिये खोदे गये गड्ढों से केबल कटने पर विद्युत आपूर्ति में रूकावट आ रही है एवं कई स्थानों पर लाईट बंद हो जाती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations