दुर्ग। 22 फरवरी। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत सफाई व्यवस्था की गतिविधियों को संचालित करने के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रयास से 40 ई रिक्शा निगम दुर्ग में पहुंच चुके हैं। इसे दुर्ग निगम के बस डिपो रखा गया था। ई-रिक्शा को बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए स्वच्छता कर्मचारियों को प्रशिक्षण पहले ही दिया गया जा चुका। आज मंगलवार को विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी हमीद खोखर ने हरी झंडी दिखाकर इस रिक्शा को रवाना किया। इस अवसर पर मनदीप सिंह भाटिया,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,नोडल अधिकारी जावेद अली,अलताप अहमद, जिला सचिव विकास यादव, हेमन्त तिवारी,राजू सिंह, सुरेश भारती के अलावा अन्य मौजूद थे।स्वच्छ्ता दीदियों द्वारा ई-रिक्शे में सूखा कचरा एवं गीले कचरे के लिए पृथक पृथक डिब्बा बनाया गया है। ई रिक्शा के संचालन से स्वच्छता में एक नई कड़ी जुड़ गई है, समय की बचत होगी और अधिक से अधिक कचरा संग्रहण का कार्य होगा। स्वच्छता के आयाम में यह रिक्शा बहुउपयोगी साबित हुआ है! यह रिक्शा ध्वनि प्रदूषण से रहित है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य के लिए ई रिक्शा के सफलतापूर्वक संचालन एवं व्यवस्था के लिए आयुक्त हरेश मंडावी ने नोडल अधिकारी जावेद अली को जिम्मा दिया हुआ है। वार्डो को ई रिक्शा प्रदाय किया गया है।ई-रिक्शा प्रदान किया गया। ई-रिक्शा को सुरक्षित एवं बेहतर संचालित करने के लिए बैटरी चार्जिंग पॉइंट एवं अन्य व्यवस्था जोन स्तर से की जाएगी।
त्वरित ख़बरें - ई-रिक्शा को बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए स्वच्छता कर्मचारियों को प्रशिक्षण पहले ही दिया गया जा चुका

Facebook Conversations