KBC-13 के 1000वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आएंगी श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली
त्वरित खबरे

अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में उनके परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आने वाली हैं। इसकी एक झलक अमिताभ ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- बेटियां सब से प्यारी, उनका ही जहां है। अपने ब्लॉग में भी अमिताभ ने बेटी श्वेता और नातिन नव्या के साथ कई फोटोज शेयर की हैं।

1000वां एपिसोड होगा खास
साल 2000 में शुरू हुए क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का यह 13वां सीजन है। जिसक एक हजारवां एपिसोड अमिताभ बच्चन की बेटी और नातिन के साथ शूट किया गया है। इसमें दोनों शो में सवालों के जवाब देंगे यह नहीं यह सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने भी शो का तीसरा सीजन होस्ट किया था।

रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं नव्या​​​​​​​हाल ही में नव्या नवेली का नाम बंटी बबली 2 फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी से जुड़ा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धांत नव्या नवेली को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों सीरियस रिलेशनशिप में भी हैं। हालांकि रिश्ते की अफवाहों की पुष्टि नहीं हुई है। इसके पहले उनका नाम जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी से जुड़ा था।

नव्या मीजान को उनकी बहन अलाविया के जरिए जानती हैं। मीज़ान ने कई इंटरव्यू में डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया था। वहीं नव्या ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की।​​​​​​​

महिलाओं के लिए काम कर रही हैं नव्या
​​​​​​​
नव्या की सोशल मीडिया पर काफी फॉलोइंग है और वह कभी-कभार अपने फैन्स के साथ इंटरेक्शन करती हैं। नव्या अमिताभ बच्चन के सिनेमाई करियर के नक्शेकदम पर चलने के बजाय फैमिली की कंपनी में एंट्री करने वाली हैं। वह एक ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की फाउंडर हैं। इसका लक्ष्य लैंगिक असमानता के मुद्दे को संबोधित करके भारत में महिलाओं को सशक्त बनाना है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations