कौशल विकास उद्यमिता विभाग द्वारा प्रशिक्षण :
त्वरित खबरे :

9 अप्रैल 2023

राजनांदगांव । ग्राम भेड़ीकला मैं कौशल विकास उद्यमिता विभाग द्वारा प्रशिक्षण ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कर्मा भवन गायत्री मंदिर के पास यह प्रशिक्षण कार्य चल रहा है इसमें गांव की महिला एवं बालिका प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंची है सभी को सरपंच जी के द्वारा उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया यह प्रशिक्षण 3 माह तक लगातार चलेगा प्रशिक्षण उपरांत प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा यह प्रशिक्षण कौशल विकास उद्यमिता विभाग के द्वारा किया जा रहा है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations