दुर्ग 17 मई 2022
गर्मी के दिनों में पानी की ज़रुरत को देखते हुए दुर्ग निगम ने व्यर्थ पानी बहाने वालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। इसे तहत निगम या वार्ड में सफाई दरोगा से शिकायत करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त हरेश मंडावी ने इसे लेकर निर्देश जारी किए। उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए निर्देशित भी किया है।
साथ ही नियमित रूप से वार्डों और विशेष रूप से बाजारों में नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यर्थ नल बहने पर तत्काल टोटियां लगाएं। मोटर पंप का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करें। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि वे स्वयं नियमित रूप से वार्डों का निरीक्षण करेंगे। लापरवाही पर कार्रवाई करेंगे।

Facebook Conversations