कांकेर के पखांजूर में बना देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र.....हर किसी का दिल जीत रहा यह बूथ....
त्वरित ख़बरें

थर्ड जेंडरों ने किया मतदान....

 कांकेर- छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में कांकेर के पखांजूर में बने देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां थर्ड जेंडरों ने मतदान किया| जब थर्ड जेंडर मतदान करने पहुंचे तो मतदान मित्रों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया |

कांकेर में मतदान के प्रति सुबह से ही काफी रूझान दिख रहा है| अपनी क्रिएटिविटी को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की अनूठी पहल इस बार के चुनाव में भी दिख रही है| पखांजूर के रेनबो मतदान केंद्र में तैनात 4 सुरक्षाकर्मी भी तीसरे लिंग के हैं |पखांजूर में बना रेनबो पोलिंग बूथ तो इतना खुबसूरत बना है कि कई लोग यहां के पोलिंग बूथ की सिर्फ तस्वीर लेने के लिए पहुंच रहे हैं |

रेनबो मॉडल मतदान केंद्र कांकेर जिले के पखांजूर-3 क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जहां जिले में सबसे अधिक तृतीय लिंग मतदाता हैं |यह मॉडल मतदान केंद्र न केवल अधिकतम मतदाताओं को आकर्षित करने बल्कि तीसरे लिंग के संबंध में सामाजिक आशंकाओं और कलंक को दूर करने के लिए स्थापित किया गया है| साथ ही तीसरे लिंग को यह महसूस कराने के लिए भी रेनबो पोलिंग बूथ को तैयार किया गया है कि वे लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations