जशपुर- ग्रामीण को घर में घुसकर पीटने का मामला सामने आया हैं ,
त्वरित ख़बरें - घर में सो रहा था, अचानक आए युवक ने लाठी-डंडे से खूब मारा, फिर भाग गया; अब गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा था। घटना के वक्त पीड़ित घर में सो रहा था। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया था और उसने लाठी-डंडे से ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी थी। मारपीट में ग्रामीण बुरी तरह घायल हुआ था। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बाकोना निवासी रैनू साहू 21 जनवरी को रात को करीब 9 बजे खाना पीना खाकर सो गया था। परिवार के लोग भी दूसरे कमरे में सो गए थे। इसी वक्त दुष्यंत यादव उसके घर में घुस आया और उसने रैनू को गाली देना शुरू कर दिया। गाली देने पर रैनू ने जब विरोध किया तब दुष्यंत ने रैनू को पीटना शुरू कर दिया था। आरोपी ने वहीं से डंडा उठाया और रैनू को खूब पीटा था।

पुराने विवाद के चलते मारा

इधर, जब रैनू के घरवालों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो वो मौके पर गए, उन्होंने देखा कि दुष्यंत रैनू को खूब पीट रहा था। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। मगर वह फिर भी उसे पीटता रहा। कुछ देर बाद दुष्यंत मौके से भाग निकला था। मारपीट में रैनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। रैनू ने बताया कि कुछ समय पहले दुष्यंत से उसका किसी बाद को लेकर विवाद हुआ था। जिसक बदला लेने ही दुष्यंत ने उससे मारपीट की है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद रैनू के घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार किया गया था। उसी दिन रैनू के घरवालों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच बुधवार को पुलिस को पता चला कि दुष्यंत अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations