लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, राजपरिवार की पूजा के बाद निकलेगी भव्य झांकी
त्वरित खबरें :भूमिका दास

लोरमी। दशहरा पर्व को लेकर लोरमी में तैयारियां की जा रही हैं। यहां विजयादशमी के अवसर पर 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है। दशहरा उत्सव में परंपरा और धार्मिक आस्था का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत राजपरिवार द्वारा पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।

झांकी के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दशहरा पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण दहन के साथ ही लोगों को बुराइयों का त्याग कर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा।Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations