रायपुर-दुर्ग हाईवे पर जलभराव से परेशानी, भारी वाहनों के लिए बदला गया रूट
त्वरित खबरें :- नेहा साहू रिपोर्टिंग

दुर्ग। अगर आप भी रायपुर से आना-जाना करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के पास चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित है। सड़क पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है।

रायपुर जाने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। भारी वाहनों के लिए अंजोरा बाईपास–पुलगांव–अंडा–रिसामा–गाड़ाडीह–मर्रा–जामगांव (M)–मोतीपुर–अमलेश्वर होते हुए रायपुर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।

वहीं भिलाई और नेशनल हाईवे की ओर से आने वाले वाहन चालक अहिवारा मोड़–कुम्हारी–मुरमुंदा–कोचेबंद–उरला–बिरगांव होकर रायपुर जा सकते हैं।

यात्रियों से अपील है कि घर से निकलने से पहले पर्याप्त समय लेकर यात्रा करें, निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और जलभराव वाले क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश करने से बचें। वाहन चालक सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations