राजनांदगांव 25 फरवरी 2022। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचने के लिए आज छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लू बंजारी के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। ग्राम कल्लू बंजारी के ग्रामवासी शासन की योजनाओं संबंधित जानकारी प्राप्त करने फोटो प्रदर्शनी में पहुंचे। हाट बाजार आए अन्य ग्राम के लोगों ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासकीय योजनाओं की जानकारी संबंधित पुस्तिका, जनमन पत्रिका, ब्रोसर, पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण किया गया।
ग्राम कल्लू बंजारी के निवासी पलटन रामटेके हाट बाजार आए थे। उन्होंने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी देखकर स्टॉल में आए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वे किसान है और 3 एकड़ भूमि में खेती कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभ मिला है। इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने पुत्री के विवाह करने में किया है। उन्होंने कहा कि शासन की यह येाजना बहुत अच्छी है। कल्लू बंजारी के ग्राम सचिव काशीराम साहू ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी देखकर कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गांव में प्रदर्शनी के माध्यम से उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। इससे गांव के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और इसका लाभ ले सकेंगे। इसी प्रकार हॉट बाजार में सब्जी बेचने आए जितेन्द्र सिंह, पल्टूराम पटेल, इदाश साहू, डेहरा साहू ने भी फोटो प्रदर्शनी देखी और नि:शुल्क शासन की योजना संबंधित पत्रिका प्राप्त की।

Facebook Conversations