जन्मदिन पर प्रभास ने दिया फैंस को रिटर्न गिफ्ट, राधे- श्याम का टीजर शेयर कर बोले- 'विक्रमादित्य जल्द आ रहा है'
त्वरित खबरे

बाहुबली एक्टर प्रभास आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अब प्रभास ने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे-श्याम का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में प्रभास अपने अलग तरह के किरदार के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रभास द्वारा शेयर किए गए टीजर में एक्टर कह रहे हैं, मैं आपको जानता हूं, लेकिन नहीं, मैं आपको कहूंगा नहीं। मैं तुम्हारा दिल टूटते हुए महसूस कर सकता हूं, लेकिन मैं तुमसे नहीं कहूंगा। मैं तुम्हारी नाकामयाबी देख सकता हूं, लेकिन तुमसे कहूंगा नहीं। मैं तुम्हारी मृत्यु को महसूस कर सकता हूं, लेकिन तुमसे कहूंगा नहीं। मैं सब जानता हूं लेकिन मैं तुसमे कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि ये तुम्हारी समझ से बाहर है। मेरा नाम विक्रमादित्य है, मैं भगवान नहीं हूं लेकिन मैं तुम में से भी एक नहीं हूं।

टीजर शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा है, विक्रमादित्य जल्द आ रहा है। बता दें कि राधा कृष्णा कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अगले साल 14 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। पैन इंडिया की इस फिल्म को हिंदी और तमिल भाषा में तैयार किया गया है, हालांकि इसका टीजर अंग्रेजी में रिलीज हुआ है।

1970 के बैकड्रॉप में बनी फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि सचिन खेड़ेकर, प्रियदर्शन पुलीकोंडा, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर, रिद्धी कुमार, साशा छेत्री और सत्य भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations