तखतपुर. जमीन विवाद को लेकर ट्रैक्टर से दो आदिवासी महिला को कुचलने का मामला गरमाया हुआ है. इस मामले को लेकर ग्रामीण आदिवासियों ने आज एसडीएम दफ्तर और थाने का घेराव किया. तत्काल प्रभाव से आरोपी कोटवार को कोटवारी पद से हटाने की जिद पर ग्रामीण अड़े हैं.एसडीएम दफ्तर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी है. बता दें कि बीते दिनों ग्राम बीजा में खेत जुताई को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान कोटवार ने ग्रामीण आदिवासी अल्का और बाल्का को ट्रैक्टर से कुचल दिया था. इससे दोनों आदिवासी महिलाओं को गंभीर चोटें आई थी.
Facebook Conversations