जलकर जमा नही करने वालो पर गिरेगी गाज,एक्शन में आया राजस्व विभाग:
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

नल का उपयोग कर, नल टैक्स नही देने वालो के विरुद्ध होंगी सख्त कार्यवाही,जांच में मिले 8458 प्रकरण:

दुर्ग/16 जून2024 !नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र  अंतर्गत शहरी क्षेत्र में जलकर वसूली अभियान चलाने की तैयारी में है।शहर क्षेत्र में पानी आपूर्ति नगर निगम द्वारा की जा रही है।पानी के बदले में निगम द्वारा शुल्क लिया जाता है।वही कुछ लोग  जलकर अदा नही कर रहे है। जिससे जलकर की राशि बकाया बढ़ता जा रहा है।निगम द्वारा लोगो को नियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने जानकारी में बताया कि जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर द्वारा घर-घर सर्वे कर अवैध नल कनेक्शन व जलकर जमा नही करने वालो को चिन्हित किया जा रहा है। सर्वे के समय प्रपत्र में इस बात का साफ उल्लेख करना होगा कि अमृत मिशन के तहत किये गए कनेक्शन वैध है या अवैध।अवैध कनेक्शन पाए जाने पर उस मकान मालिक के खिलाफ निगम नोटिस जारी कर अर्थदंड के साथ साथ नल कनेक्शन को वैध किए जाने की कार्रवाही करेगी।बहाना बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाही।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ऐसे मकान मालिकों को चिन्हित किया जाये।जिनके यहाँ पूर्व से नल कनेक्शन होने के बाद भी जल आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने या फिर नल से पानी नही आने का बहाना बनाकर जलकर की राशि निगम कोष में जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे हितग्राहियों को भी जलकर की बकाया राशि को जल्द जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।शहर क्षेत्र में सर्वे का कार्य सभी जोन के वार्डो में शुरू कर कार्रवाही किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक नल का उपयोग कर नल टैक्स नही देने वाले हितग्राही के विरुद्ध कार्यवाही होगी। निगम के डिमांड रजिस्टर में 8458  नल का डिमांड दर्ज है परन्तु इनके द्वारा जलकर का टेक्स जमा नही किया जा रहा हैं। जिसके कारण निगम को जलकर की राशि प्राप्त नही हो रही है।सभी को नोटिस जारी किया जाएगा।इसके अलावा अवैध कनेक्शन तथा ऐसे करदाता भी है जो स्वयं के बोर का पानी के उपयोग करने एवम पानी कम आने के नाम पर जलकर की राशि का भुगतान नहीं कर रहे है।बता दे कि बिना अनुमति के नल कनेक्शन देने वाले ठेकेदार के विरुद्ध लायसेंस निरस्त करने तथा ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही किया जाएगा।नगर निगम द्वारा शहर क्षेत्र के जलकर दाताओं से अपील कर कहा कि कार्यवाही से बचना हो तो जलकर की राशि नगर निगम के कोष में जमा कर देवे जिसके लिए वार्ड क्रमांक 01 से 60 तक के समस्त जनप्रितिनिधियों से भी विनम्र निवेदन है कि अपने वार्ड में अवैध नल कनेक्शन की जानकारी हो तो जलकार्य निरीक्षक राजूलाल चंद्राकर से या अपने वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षको से सम्पर्क करते हुए वैध करा कर रशीद प्राप्त करने प्रेरित करें ।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations