जिले में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर ने मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर वृक्षारोपण के लिए जमीन चिन्हांकन करने पहुंचे
त्वरित ख़बरें - आने वाले समय में जीवन को सुरक्षित करने के लिए पेड़ लगाना जरूरी

- पेड़ लगाने के फायदे ही फायदे हैं, पेड़ तीन पीढ़ी तक जीवन को सुरक्षित बनाता है

- एक-एक पेड़ जीवन के लिए बेशकीमती -

राजनांदगांव 16 जून 2022

जिले में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर ने मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर वृक्षारोपण के लिए जमीन चिन्हांकन करने पहुंचे। डोंगरगांव के ग्राम पंचायत खुर्सीपार में 10 एकड़ में वृक्षारोपण लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए जमीन चिन्हांकन करने यहां पहुंचे। कलेक्टर ने ग्रामवासियों से कहा कि पेड़ लगा कर आने वाले भविष्य को सुरक्षित और संरक्षित करना है। कलेक्टर ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि पेड़ के अनगिनत फायदे हैं। पेड़ हमारे आने वाला भविष्य और जीवन के लिए बेशकीमती है। उन्होंने कहा कि अगर आज पेड़ नहीं लगाए तो आने वाला भविष्य में हमें एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। पेड़ तीन पीढ़ी तक हमराही बनकर हमारा साथ देता है। पेड़ से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि पेड़ हमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं करता। पेड़ से हमें फल, छाया और शुद्ध हवा मिलती है। बिना हवा के जीवन की परिकल्पना करना भी मुश्किल है। कलेक्टर की समझाइश पर ग्रामीणों ने 10 एकड़ में वृक्षारोपण के लिए सहमति दी। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रति एकड़ 10 हजार की दर से ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। प्रति वर्ष ग्राम पंचायत को 1 लाख रूपए वृक्षारोपण के नाम पर दिया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण की देखभाल के लिए लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्रामवासी पेड़ की रक्षा के लिए संकल्पित होकर इनकी सुरक्षा करेंगे ।

ग्राम भाखरी में लगे वृक्षारोपण का किया मुआयना -

ग्राम पंचायत रातापाली के आश्रित ग्राम भाखरी में 10 एकड़ में वृक्षारोपण किया गया है। कलेक्टर ने इसका आज मुआयना किया। यहां आम, जाम, नींबू, आंवला, काजू, कटहल का फलदार वृक्षारोपण किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि यह बेहद प्रशंसनीय कार्य है। ग्राम पंचायत के द्वारा पौधारोपण कर आने वाले भविष्य को संरक्षित करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि पौधे की सुरक्षा, देखभाल  व सतत रूप से निगरानी जारी रखें। जिससे आने वाले समय मे हम इसका फायदा ले सकेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations