ईद-ए-मिलाद के अवसर पर शहर में निकली जुलूस का महापौर ने किया स्वागत....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

मुस्लिम भाईयों को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस की दी मुबारकबाद...

राजनांदगांव- महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज ईद-ए-मिलाद पर्व के उपलक्ष्य पर शहर में निकली जुलूस का स्वागत करते हुये मुस्लिम समुदाय को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस की मुबारकबाद देते हुए सुख -समृद्धि-शांति स्नेह की कामना की।

महापौर श्रीमती देशमुख ने मुस्लिम भाईयो को शीतल पेय का वितरण किया और उन्हें बधाई देते हुये कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी को मिलाद-उल-नबी के रूप में मनाते है। मोहम्मद साहब का पूरा जीवन मानवता की सेवा में गुजरा और उन्होंने लोगो को इंसानियत का पाठ पढ़ाया। मोहम्मद साहब के इंसानियत वाले व्यवहार के कारण ही उन्हे रहमत उल आलमीन अर्थात पूरे संसार पर कृपा करने वाला कहा जाता है। मिलाद-उल-नबी की खुशी तभी सार्थक होगी,जब हम हजरत मोहम्मद के संदेशों व उनके आदर्शाे का पालन करेंगे।

जुलूस का स्वागत करने पर मुस्लिम भाईयो ने महापौर श्रीमती देशमुख का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छ.ग. अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, छ.ग. असंगठित कर्मकार संघ के सदस्य विरेन्द्र चौहान,पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य गणेश पवार, नामांकित पार्षद  एजाजुर रहमान, पार्षद प्रतिनिधि  ईशाख खान ने भी ईद मिलाद की बधाई दी।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations