ई रिक्शा चालको द्वारा यातायात नियमों संबंधी प्रश्नो का जवाब देने पर हेलमेट प्रदान किया गया।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

सडक सुरक्षा माह के तीसरे दिन प्रातः यातायात कार्यालय नेहरू नगर में 150 ई रिक्शा चालको को यूनिक आईडी नंबर वितरण किया गया।

          पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के परिपत्र के माध्यम से जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर एवं ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन एवं सतानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में आम नागरिकोे और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन दिनांक 01जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। 

Image

       सडक सुरक्षा माह के तीसरे दिन परीवीक्षाधीन राहुल बसंल, (भापुसे.) की उपस्थिति में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज दिनांक को यातायात कार्यालय नेहरू नगर में 150 ई रिक्शा चालको को युनिक आईडी (गोला नंबर) वितरण किया गया जिसमें सर्वप्रथम शिविर में आए ई रिक्शा चालको का रजिस्ट्रेशन कर वाहन के संपूर्ण कागजात लायसेंस चेक कर आईडी नंबर वितरण किया गया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी ई रिक्शा चालको को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए निर्देश दिये गये वाहन चलाते समय शराब का सेवन कदापि न करे रात्रि के समय हेडलाईट चालू कर वाहन चलाये, नाबालिक को वाहन चलाने न दे, वर्दीधारण कर वाहन चलाये, सवारी उतारने चढाने के समय बीच सडक पर वाहन न रोकने हेतु समझाईस दी गई।  

        सायं 07.00 बजे यातायात कार्यालय नेहरू नगर में आमजन मानस के यातायात जागरूकता हेतु युनिवर्सल पपेट थेयटर भिलाई की संस्था के विभास उपाध्याय के निर्देशन में पपेट शो का मंचन किया गया जिसमें अनिता उपाध्याय, प्रहालद कामडे एवं लाल बाबू के द्वारा वाहन ओवरटेक करते समय हमें किन बातो का ध्यान रखना चाहिए जिससे हम किसी सडक दुर्घटना से बच सके इन बातों को कठपुतली को हाथो के ईसारे से प्रदर्शित किया गया। एक माह के इस आयोजन में भिलाई की संस्था ऑटकॉम कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी भी भूमिका की कार्य कर रही है जिसके संस्था के संचालक नीशू पाण्डेय द्वारा यातायात एवं सुरक्षा पर ‘‘यम’’ नाम की कविता मंचन किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations