गवर्मेंट कॉलेज ने एडमिशन के लिए जारी की मेरिट लिस्ट :साइंस कॉलेज का कटऑफ 86%, बीकॉम में प्रवेश के लिए मची होड़...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

 दुर्ग-  दुर्ग जिले के टॉप गवर्मेंट कॉलेजों ने अपने यहां प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। सूची से पता चलता है कि इस साल बीकॉम में प्रवेश के लिए खूब मारामारी है। ऐसा पहली बार है जब बीकॉम के लिए दुर्ग साइंस कॉलेज से अधिक कटऑप दुर्ग गर्ल्स कॉलेज का गया है।

साइंस कॉलेज की बात करें यहां बीकॉम 85 फीसदी अंकों पर क्लोज हुआ है। वहीं गर्ल्स कॉलेज में अंतिम 94 फीसदी अंक पर बीकॉम मिला है। जिन छात्रों का नाम फर्स्ट मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें 20 से 27 जून के बीच कॉलेज पहुंचकर एडमिशन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान कोई छात्र एडमिशन नहीं ले पाता है तो उसे फिर से आवेदन करना होगा। इसके बाद उसे दूसरी मेरिट लिस्ट से प्रवेश मिलेगा।

होम साइंस में स्टूडेंट्स का रुझान कम

इस बार होम साइंस में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स का रुझान कम देखने को मिला है। होम साइंस के कोर्स की बात करें तो दुर्ग संभाग के चुनिंदा कॉलेजों में यह संचालित हो रहा है। यहां बीएससी होमसाइंस की कुल 270 सीटें है। इसमें मात्र 42 फीसदी यानी 101 आवेदन ही आए हैं। इसी तरह बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बीबीए की कुल 1230 सीटों के लिए सिर्फ 444 छात्रों ने ही आवेदन किया। इस बार इन कोर्स में अधिकतर सीटें रिक्त रहने की संभावना है।

साइंस कॉलेज का कटऑफ कम
दुर्ग साइंस कॉलेज की बात करें तो यहां इस साल से नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर पद्धति से पढ़ाई हो रही है। जबकि अभी भी अधिकतर विद्यार्थी सेमेस्टर एग्जाम न देकर वार्षिक एग्जाम को अच्छा मान रहे हैं। यही कारण है कि सेमेस्टर एग्जाम देने के इच्छुक स्टूडेंट्स ही साइंस कॉलेज को चुन रहे हैं। बाकी स्टूडेंट्स दूसरे कॉलेज को चुन रहे हैं। इससे इस साल साइंस कॉलेज के विषयवार कटऑफ में भी कमी आई है।

कोर्सवार किए गए आवेदनों की संख्या

फैक्ट फाइल

  • हेमचंद विवि से संबद्ध कॉलेज - 145
  • इनमें स्नातक की कुल सीटें - 51,804
  • बीते साल पहले चरण में मिले आवेदन - 70,802
  • इस साल पहले चरण में मिले आवेदन - 63,470
  • इस साल घट गए आवेदन - 7,232

जानिए, दुर्ग के दो टॉप कॉलेजों का कटऑफ

कोर्सकुल सीटआवेदनों की संख्या
बीए1629524759
बीबीए1230444
बीकॉम1245411830
बीसीए16951017
बीएससी1850525036
होम साइंस270101
डि. कंप्यूटर1355283
कुल5180463470

साइंस कॉलेज दुर्ग का कटऑफ

बीकॉम कंप्यूटर86
बीकॉम प्लेन85
बीए74.4
बीएससी बायोटेक86.2
बीएससी गणित75
बीसीए79
बीएससी आईटी78.8
बीएससी बायो84
बीएससी माइक्रो82

गर्ल्स कॉलेज दुर्ग

बीकॉम कंप्यूटर86
बीकॉम प्लेन94
बीए85
बीएससी बायो91
बीएससी गणित90
बीएससी कंप्यूटर90
बीबीए85
बीएससी होम साइंस85
बीएससी माइक्रो91

​​​​​​

YOUR REACTION?

Facebook Conversations