गर्मी के साइड इफेक्ट्स  लिवर कमजोर
त्वरित ख़बरें -

जब आपके लिवर में कोई प्रॉब्लम आ जाती है, तो आपका खाना आसानी से पच नहीं पाता और आपको और भी हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लग जाती हैं। ऐसे में आपको इन संकेतों को नजरअंदाज न करते हुए जल्द से जल्द अपना ट्रीटमेंट कराना चाहिए। जिससे कि आप लिवर डैमेज से बच सकें।    

आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जिन्हें यह शिकायत रहती है कि उनका खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता और उनके शरीर में एसिड बनता रहता है। ये लिवर में खराबी होने के संकेत हो सकते हैं। असल में लिवर शरीर में भोजन पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम करता है। लिवर शरीर को संक्रमण से लड़ने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, शरीर से विषैले पदार्थो को निकालने, फैट को कम करने और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने से लेकर प्रोटीन बनाने में मदद करता है, लेकिन जब आपके लिवर में कोई प्रॉब्लम आ जाती है, तो आपका खाना आसानी से पच नहीं पाता और आपको और भी हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लग जाती हैं। ऐसे में आपको कुछ शुरुआती संकेत पहचानकर समझ जाना चाहिए, कि आपके लिवर में कोई प्रॉब्लम है और इसलिए आपका लिवर सही से काम नहीं कर रहा।

पीलिया 

पीलिया में स्किन और आंखों के सफेद हिस्से का रंग पीला हो जाता है। यहां तक ​​कि पेशाब भी गहरा पीला दिखाई देता है। यह संकेत है कि आपके लिवर में गड़बड़ी चल रही है। पीलिया तब हो सकता है जब लीवर लाल रक्त कोशिकाओं को सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाता। इस प्रोसेस के रूकने से बिलीरुबिन बनने लगता है, जो एक प्रकार का पिगमेंट है। एक हेल्दी लिवर बिलीरुबिन को अवशोषित करता है और इ

खुजली 

लिवर जब सही से काम नहीं करता, तो शरीर पर जगह-जगह खुजली होने लग जाती है। कई बार तो खुजली इतनी बढ़ जाती है, कि शरीर पर रैशेज बन जाते हैं. कभी-कभी ये रैशेज बिना दर्द वाले, तो कभी इनमें बहुत दर्द होता है। खुजली इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि शरीर के कई हिस्से खुजा-खुजा कर काले पड़ जाते हैं। 

से पित्त (bile) में बदलता है, जिससे आपका खाना आसानी से पच जाता है।

भूख न लगना   

लिवर से जो पित्त रस निकलता है, इससे खाना आसानी से पच जाता है लेकिन जब लीवर ठीक से काम नहीं करता है, तो यह लिवर का प्रोसेस सही से नहीं चल पाता, जिससे भूख कम लगती है। इससे आगे चलकर वेट लॉस, पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। 

चोट लगना या घाव होना 

चोट लगने पर अगर आपके घावों को भरने में काफी टाइम लगता है, तो यह भी एक संकेत है कि आपका लिवर सही तरह से काम नहीं कर रहा है। चोट लगने के बाद अगर अगर खून रोकने वाली पपड़ी आपकी चोट पर आसानी से नहीं बनती, तो साफतौर पर लिवर की कमजोरी होने से प्रोटीन सही से नहीं बन पा रहा है, इसलिए ऐसा होता है। इससे कई लोगों को खून की उल्टी होना या फिर टॉयलेट में खून जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations