गर्लफ्रेंड को आगे बैठाकर बाइक दौड़ाना प्रेमी को पड़ा महंगा.....पुलिस ने लगाया 4000 का जुर्माना....
त्वरित ख़बरें

कहा- ये रिश्क हाए बैठे बिठाए चालान दिखाए

रायपुर- जिले में तेज रफ्तार बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया। जिसमें एक युवती बाइक की पेट्रोल टंकी के ऊपर बैठकर घूमती​ दिखी। कपल पूरी तरह मस्ती के मूड में थे। दोनों इसी तरह कोलकाता-नागपुर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इस दौरान आसपास से कई और गाड़ियां भी गुजरती रही। अब पुलिस ने इस मामले में 4000 रुपए का चालान काटा है।


पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चार हजार का चालान काटा है।

                                                      पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चार हजार का चालान काटा है

 इन दिनों प्रेमी जोड़े के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है |जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक के आगे बैठाकर रोमांस कर रहा है| चलती बाइक में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने चलानी कार्रवाई किया है |

जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा इलाके में गर्लफ्रेंड को आगे बैठाकर युवक बाइक चला रहा था और दोनों प्रेमी जोड़े रोमांस कर रहे थे| वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम के उलंघन पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया | जिसमें 4 हजार रुपये का चालान काटा गया है| वहीं कार्रवाई के बाद पुलिस ने वीडियो भी डाला है जिसमें बॉलीवुड का गाने के अंदाज में लिखा है, ‘ये रिश्क हाए बैठे बिठाए चालान दिखाए’|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations