दुर्ग- लगभग 20 वर्षो से ग्राम मुर्रा में ग्रामीणों द्वारा लगभग 10 एकड़ जमीन को अतिक्रमण किया गया था | जिसे ग्राम पंचायत मुर्रा के सरपंच नागेश चंद्रवंशी द्वारा वृक्षारोपण करने के लिए अतिक्रमण मुक्त कर उसमें 5000 फलदार वृक्ष लगाया जा रहा है | जिसमें वृक्षारोपण होने के बाद आने वाले दिनों फिर से भूमि हरी-भरी नजर आएगी।
20 सालों का कब्जा खाली कराया
इस दौरान सरपंच नागेश चंद्रवंशी ने बताया की लगभग 20 सालों से भूमि पर ग्रामीण कब्जा जमाए बैठे थे भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर इसमें वृक्षारोपण करवाया जाएगा। जिसमें 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में फलदार पौधों का यहां पौधारोपण किया जाएगा। जिससे फिर से गाँव में हरियाली दिखने लगेगी।

Facebook Conversations