*गणेश पंडाल इस्पात नगर में हुआ भव्य हास्य कवि सम्मेलन*
रिसाली/भिलाई। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार शाम 8 बजे इस्पात नगर, रिसाली स्थित गणेश पंडाल में जन कल्याण सभा के तत्वावधान में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सुप्रसिद्ध कवि-कवयित्रियों ने हास्य, व्यंग्य, गीत एवं मनोरंजक रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अखिल भारतीय कवि गजराज दास महंत ने किया। कवि भूषण चिपड़े ने पूर्व प्रेमिका पर आधारित हास्य कविता प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। नरेंद्र सिक्केवाल ने आज की युवा पीढ़ी की गंभीरताओं और बदलते जीवन-परिदृश्य पर अपनी रचना प्रस्तुत की। संतोष जाटव जालौनी ने गणेश वंदना को नए और मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया। इंद्रजीत दादर ‘निशाचर’ ने प्रेम को कागजों पर उतारते हुए अपनी भावपूर्ण कविता सुनाई।
कवयित्री शीशलता शालू ने 80 के दशक की प्रेम कथाओं को अपने शब्दों में पिरोकर प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। सोनिया सोनी ने श्रृंगार रस की सुंदर रचनाएं गीतों के माध्यम से प्रस्तुत कीं, वहीं सुमित्रा शिशिर ने छत्तीसगढ़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया।
कवियों की चुटीली पंक्तियों, हास्य-व्यंग्य और गीतों से पूरा पंडाल ठहाकों एवं तालियों से गूंजता रहा। गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित इस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धा, मनोरंजन और साहित्य का सुंदर संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में गणेश भक्त, स्थानीय नागरिक एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे और कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
इस अवसर पर जन कल्याण सभा के सदस्यों द्वारा सभी कवि-कवयित्रियों का श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जन कल्याण सभा के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी कवियों, अतिथियों, श्रोताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में साहित्य, हास्य एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और सकारात्मक वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजन में सहयोग देने वालों में पी. भानु राव, विनोद कुमार मिश्रा, शंभू दयाल नायक, राजेंद्र सिंह, कल्पना स्वामी, संध्या मंडलोई, तरसेम कोर, देवकुमार देशमुख, धनंजय चतुर्वेदी दिनेश पंड्या,नंदकिशोर सिंह.. T रमैया, रमेश शर्मा, डॉ प्रकाश राव सहित जन कल्याण सभा के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
**************************************
*शीशलता शालू*
*उपाध्यक्ष*
मुक्तस्वर साहित्य समिति

Facebook Conversations