गेट परीक्षा 2023 : देवेन्द्र कुमार साहू ने आल इंडिया रैंक 322 हासिल किया :
त्वरित खबरे :

29 मार्च 2023

राजनांदगांव। यदि व्यक्ति के मन में किसी कार्य के प्रति सतत लगन हो तो वह विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए अंततः एक दिन अपनी मंजिल को हासिल कर ही लेता है. इसी बात को चरितार्थ किया है संस्कारधानी राजनांदगांव के एक छोटे से गांव सिंगपुर ( तडिलापहरी) के होनहार छात्र देवेन्द्र कुमार साहू ने जिन्होंने अपनी धीरज और जीवटता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित गेट परीक्षा 2023 में आल इंडिया रेंक 322 हासिल किया है. उनका ब्रांच इलेक्ट्रिशियन एवं टेली कम्युनिकेशन है. उन्होंने 2018 में एनआईटी रायपुर से कालेज की परीक्षा उत्तीर्ण की. फिर गेट एकाडमी भिलाई से कोचिंग किया. इन पांच सालों में उन्होंने और उनके परिवार ने जिस धीरज का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है नहीं तो लोग अक्सर असफलता मिलने पर अपना रास्ता बदल लेते हैं. पर देवेन्द्र ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अंततोगत्वा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुए हैं. इसमें उनके परिवार का बहुत सपोर्ट मिला. ज्ञात हो कि देवेन्द्र प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं.‌ उन्होंने वेसेलियन स्कूल राजनांदगांव से 2012 में दसवीं बोर्ड परीक्षा 93 प्रतिशत और 2014 में बारहवीं बोर्ड परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी. इस मेधावी छात्र के पिताजी एशवन कुमार साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धनगांव के प्राचार्य है और माता श्रीमती द्रोपदी साहू गृहिणी हैं. वे साहित्यकार ओमप्रकाश साहू अंकुर के भांजा है. उनकी प्रतिष्ठापूर्ण उपलब्धि पर परिवारिक जनों, ईष्ट मित्रों एवं शुभ चिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations