स्किन कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी मोड़ आ सकता है. विश्व का पहला व्यक्तिगत रूप से निर्मित mRNA कैंसर का टीका, जिसे मेलेनोमा के इलाज के लिए बनाया गया है, ब्रिटेन में मरीजों पर टेस्ट किया जा रहा है. यह ‘गेमचेंजर’ टीका न केवल मेलेनोमा बल्कि भविष्य में ब्लैडर, फेफड़े और किडनी के कैंसर को रोकने में भी मददगार हो सकता है.परीक्षण के राष्ट्रीय समन्वयक डॉक्टर हीथर शॉ ने कहा, “वैक्सीन में मेलेनोमा से पीड़ित लोगों को ठीक करने की क्षमता है और फेफड़े, मूत्राशय और गुर्दे सहित अन्य कैंसर में इसका परीक्षण किया जा रहा है. हमारा अंतिम लक्ष्य कैंसर के रोगियों को स्थायी रूप से ठीक करना है. मुझे उम्मीद है कि इसके नतीजे इम्यूनोथेरेपी में अभूतपूर्व होंगे.वैक्सीन के दूसरे चरण के परीक्षण में पाया गया था कि इसने मेलेनोमा के रोगियों में कैंसर के दोबारा लौटने का खतरा नाटकीय रूप से कम कर दिया है. दूसरे चरण के नतीजों में सामने आया था कि गंभीर उच्च जोखिम वाले त्वचा कैंसर से पीड़ित जिन मरीजों को इम्यूनोथेरेपी के साथ ये वैक्सीन लगाई गई थी, उनमें मरने की संभावना लगभग आधी हो गई थी.
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations