4 जून 2022

सुकमा। नक्सलवाद से त्रस्त छत्तीसगढ़ का सुकमा जिले के करिगुंडम गांव में सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है। सड़क बनने की शुरुआत होने से गांव के बच्चे इतने खुश हैं कि बन रही सड़क पर ही खड़े होकर गाना गाते और नाचते दिख रहे हैं। लगभग दर्जनभर छोटे-छोटे बच्चे सुर में सुर मिलाकर 'रोड बना रे... रोड बना रे... गा रहे हैं और नाच रहे हैं। बच्चों की खुश होकर नाचने गोने का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां तक सीएम बघेल ने भी इस वीडियों को शेयर किया है। करिगुंडम गांव सुकमा जिले के ऐसे इलाके में पड़ता है जहां सड़क बनाना बड़ी चुनौती है। लेकिन, भारी सुरक्षा के बीच काम शुरू हो चुका है। दक्षिझा बस्तर के सुकमा जिले का करिगुंडम गांव और उसके आस-पास का इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस इलाके में पहले भी कई बार सड़कें बनाने की मांग की गई थी। लेकिन नक्सलियों ने मांग करने वाले लोगों को या तो मार दिया था या फिर जनअदालत लगाकर बेहरहमी से पिटाई कर दी थी। यहां सड़क की मांग करने वाली हर आवाज नक्सली दबा देते थे। पिछले कुछ महीनों में जैसे-जैसे इस इलाके में पुलिस की पैठ बढ़ी तो गांवों के विकास की कोशिशें तेज की गईं। इस गांव में सड़क बनने की कितनी खुशी है वह इन बच्चों के चेहरों से साफ झलक रही है। गांव के ग्रामीण भी बेहद खुश हैं, पर नक्सलियों के खौफ की वजह से अपनी खुशी जाहिर नहीं कर पा रहे। इधर, अफसरों की माने तो कुछ ही महीनों के अंदर करिगुंडम गांव में सड़क निर्माण का काम पूरा हो कर लिया जाएगा। जिसके बाद एंबुलेंस से लेकर बड़ी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जिससे इलाके का विकास होग |

Facebook Conversations