गाँधी मैदान रायपुर के विशाल आमसभा मे शामिल हुए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने 27 सितम्बर से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय यात्रा सतनामी समाज की आस्था के केंद्र गिरौदपुरी से शुरू की है जिनका समापन 2 अक्टूबर को रायपुर गांधी मैदान में विशाल सभा के रूप में हुआ । न्याय यात्रा के 6 वें दिन विशाल आम सभा मे खुज्जी विधायक भोला राम साहू क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। बलौदाबाजार प्रकरण में साय सरकार अपनी नाकामी छुपाने निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सतनामी समाज के लोगों को अपराधी बनाकर प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है।कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही अहिंसा के मार्ग पर चलकर जनता को हक और न्याय दिलाने का कार्य करती आई है। आज साय सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।प्रदेश की जनता को भ्रमित कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को क्षेत्र की जनता आने वाले निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में सबक सिखायेगी. छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा ने पूरे राज्य में जनता के बीच व्यापक समर्थन हासिल किया है। इस यात्रा में राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations