फ़िल्मी दुनिया : Tiger 3 के सेट पर सलमान खान को देख चौंके लोग,
बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग रूस में चल रही है, जहां से कई तस्वीरें भी लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में रूसी फैंस के साथ सलमान खान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सलमान का अंदाज कई लोगों को पसंद आ रहा है तो कईयों ने उन्हें लुक्स के लिए ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। ट्रोल्स ने सलमान को आगे से फिल्मों में पिता का रोल करने की सलाह भी दे डाली है।
वायरल हो रही तस्वीरें
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' पर तेजी से काम चल रहा है। इस बीच रूस में चल रही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई तस्वीरें लीक होती भी नजर आई हैं। वहीं, हाल ही में सलमान खान की रूसी फैंस के साथ कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सलमान खान फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ सलमान कै फैंस खुश होते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को सलमान बूढ़े दिखाई दे रहे हैं।

Facebook Conversations