एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत : कैसे करें यकीन...महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला
त्वरित ख़बरें - बता दें कि सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ ने 2008 में शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से एक्टिंग डेब्यू किया था।

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत : कैसे करें यकीन...महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 40 की उम्र में उनका दुखद निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक एक्टर को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है।

Image

बीती रात ली थी दवाइयां

सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल में बीती रात को ही दवाइयां ली थीं, वहीं आज गुरुवार को उनके निधन की दुखद खबर ने सभी को गहरा सदमा दिया। सिद्धार्थ टीवी शो 'बालिका वधू' में अहम किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13 भी जीता था। बताया जा रहा है कि उनके निधन की खबर की पुष्टि कूपर अस्पताल के ऑफिशियल ने की है।

परिवार में मां और बहनें

बता दें कि सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ ने 2008 में शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से एक्टिंग डेब्यू किया था। जिसके बाद 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में सपोर्टिंग रोल भी किया था। वो बिग बॉस के अलावा रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आए थे।

Image


 बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सीजन तो खत्म हो गया लेकिन दर्शकों का इस जोड़ी के लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर भी ये दोनों जब भी साथ आते हैं तुरंत ही ट्रेंड करने लगते हैं। हालांकि इससे पहले भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी प्रशंसकों को देखने को मिली है। लेकिन बिग बॉस 13 के बाद एक बार फिर से इनकी जोड़ी घर में लौट रही है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations