दुर्घटना से बचाने पंचायत ने आवारा मवेशियों में गौठान में रखा, अपील के बाद भी जानवरों को वापस ले जाने नहीं आ रहे मालिक
त्वरित खबरे :

28/अगस्त /2022 

बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग पर स्थित जरहागांव के सड़क पर जगह-जगह बड़ी संख्या में आवारा मवेशी आपको दिख जाएंगे. जिसके चलते आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. पंचायत के सरपंच धीरसिंह बंजारे और पंचायत प्रतिनिधि निधियों ने जनहित में एक पहल करते हुए करीब 100 की संख्या में आवारा मवेशियों को गौठान में खदेड़ कर रखा. साथ ही उनके चारे पानी की व्यवस्था भी की

इसका मकसद ये है कि मवेशी सड़को और गांव में यहां-वहां ना घूमें. सरपंच और पंचों की ओर से गांव में मीटिंग बुलाकर पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा आम लोगों से यह अपील की गई कि, गौठान में जिनके भी मवेशी हैं वे पशु पालक अपने मवेशी को वहां से ले जाएं. लेकिन इस अपील का असर आधा ही हुआ. यही वजह है कि पिछले दो तीन दिन में पशुपालक 100 में से करीब 50-60 मवेशी को तो ले गए, लेकिन 3 दर्जन से ज्यादा मवेशी अब भी गौठान में हैं. जो कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

परेशानी इसलिए क्योंकि इनके चारे और पानी की व्यवस्था के साथ ही प्रतिनिधियों को इनकी रखवाली भी करनी पड़ रही है. मवेशियों को गौठान में रखना तो आसान है, लेकिन उनके चारे के लिए पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा का पूरा इंतजाम करना उतना ही कठिन है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations