दुर्ग/ विगत दिनों केन्द्रीय जेल दुर्ग मे 26 जनवरी के अवसर पर कांग्रेस युवा नेता कुनाल तिवारी के नेतृत्व में तराना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा जेल में बंद बंदियों के लिए विशेष संगीत का आयोजन रखा गया था l उस आयोजन पर केन्द्रीय जेल के जेल अधीक्षक एस एस तिग्गा,एस एल ठाकुर जेलर, उप जेल अधीक्षक उपस्थित थे l जिसका मूल उद्देश्य जेल में बंद बंदियों में देश के प्रति भावनाएं एवं जिस कारण से उन्हें जेल हुआ है, वह सब बातों से विमुक्त होकर अपने लिए अच्छी जिंदगी जिए यह उनका मुख्य उद्देश्य था l उस आनंदमय माहौल को भक्ति रस में सराबोर करने वाले तराना ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्जा साजिद बेग एवं उनकी टीम ने आज अपने कार्यालय में छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया l जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस युवा नेता कुनाल तिवारी साथ में त्वरित ख़बरें अखबार के डायरेक्टर प्रहलाद दुबे की उपस्थिति सर्व मान्य रही l तराना ग्रुप के संगीतकारों ने कुनाल तिवारी एवं प्रहलाद दुबे को पुष्प गुच्छ,शील्ड भेट करते हुए, केन्द्रीय जेल मे आयोजित किए गए विशेष आयोजन के लिए धन्यवाद दिया, साथ ही मंगलकामना भी की आगे उनके सहयोग से तराना ग्रुप ऐसे ही अपनी प्रस्तुति से लोगों को खुशी दे सके इसके लिए भी अपना आभार व्यक्त किया l

Facebook Conversations