दामाद और ड्राइवर के साथ नागपुर से ब्राउन शुगर की खेप लेकर दुर्ग आई लेडी डान चंदा प्रदीप ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला, उसका दामाद व ड्राइवर केंद्रीय जेल दुर्ग के बगल स्थित कैंटीन के पास दुर्ग के लोकल कोचिया को ब्राउन शुगर दे रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा गया। आरोपितों से 235 पुड़िया ब्राउन शुगर और 25 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
Facebook Conversations