दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: पुलगांव में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा शराब और नकदी जब्त
त्वरित खबरें :अमित रिपोर्टिंग

दुर्ग। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 नग देशी शोले शराब मसाला पौवा और बिक्री से प्राप्त नकदी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹3,200 बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धनोट स्थित चंदखुरी शीतला तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 180-180 एमएल क्षमता वाले 30 नग शोले शराब मसाला पौवा (कुल 5.400 बल्क लीटर) तथा बिक्री की ₹200 नकद राशि बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3,000 है। कुल जब्ती ₹3,200 की रही।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जनक लाल बांधे (35 वर्ष), निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, प्रउनि शकुन्तला राठिया, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष साहू, प्रधान आरक्षक सुनील सोनी तथा आरक्षक हेमेंद्र कुर्रे, मनोज यादव, शुभचरण यादव और डोमन साहू की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations