दुर्ग पुलिस की बड़ी पहल: समय-सीमा में चार्जशीट पेश करने वाले 20 विवेचक सम्मानित
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग। नवीन आपराधिक कानून के तहत मामलों की त्वरित और गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर दुर्ग पुलिस ने जोर दिया है। एफआईआर के बाद निर्धारित समय-सीमा में विवेचना पूरी कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने वाले 20 विवेचकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को नवीन आपराधिक कानून के प्रावधानों के अनुरूप विवेचना, साक्ष्य संकलन और समयबद्ध तरीके से अभियोग पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिले में कार्यरत विवेचकों के कार्यों की समीक्षा भी की गई।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों में सुपेला, भिलाई नगर, जामुल, अंडा, पुलगांव, वैशाली नगर, खुर्सीपार, धमधा, पाटन, छावनी और कुम्हारी थाना में पदस्थ विवेचक शामिल हैं। इनमें उमेश शुक्ला, ओमप्रकाश साहू, हरचंद सिंह, रविन्द्र सिंह, शिव चंद्रा, अभिषेक मिश्रा समेत कुल 20 विवेचक शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने कहा कि विवेचना में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के साथ न्यायालयीन प्रक्रिया में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations