दुर्ग निवासी लिव इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को घाटी से नीचे फेंक कर उतारा मौत के घाट चार दिनों बाद प्रेमिका का शव हुआ बरामद पकड़े जाने के डर से प्रेमी ने शिवनाथ नदी में कूद कर दे दी जान जानिए पूरा मामला......
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

दुर्ग निवासी लिव इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को घाटी से नीचे फेंक कर उतारा मौत के घाट चार दिनों बाद प्रेमिका का शव हुआ बरामद पकड़े जाने के डर से प्रेमी ने शिवनाथ नदी में कूद कर दे दी जान जानिए पूरा मामला......

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हाल ही में एक घटित हुई है हत्या की घटना किसी थ्रिलर फिल्म से काम नहीं है इस घटना में एक शिक्षिका सपना विश्वकर्मा जो अपने दुर्गा रहिवासी प्रेमी राम आशीष उपाध्याय के साथ कवर्धा में निबंध रिलेशनशिप में रह रही थी की सदी गली लाश केशकाल घाटी में पाई गई चार दिनों तक लापता रहने के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया, और जांच के दौरान जो खुलासे हुए, वह रोंगटे खड़े कर देने वाले थे।

लिव-इन से मौत की घाटी तक का सफर:

सपना विश्वकर्मा और रामा आशीष उपाध्याय ,दोनों शादीशुदा होते हुए भी एक साथ कवर्धा में किराए के मकान में रह रहे थे। उसके बीच संबंधों में तनाव बढ़ने लगा था। एक दिन आशीष ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सपना की हत्या करने का भयावह प्लान बनाया।

वे सपना को बेमेतरा ले गए जहां इस नृशंस घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने केशकाल घाटी की खतरनाक ढलनों को चुना लाश को घाटी में इतनी गहराई में फेंका गया कि उनकी दुर्गंध तक किसी को महसूस ना हो । वारदात को अंजाम देने के बाद वह दुर्ग वापस आ गया।

पुलिस की सतर्कता और आरोपी की खुदकुशी:

8 अगस्त को सपना के परिजनों ने दशरंगपुर चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान, पुलिस ने मृतिका के दुर्ग निवासी बॉयफ्रेंड आशीष उपाध्याय को शक के दायरे में लिया। कॉल डिटेल्स से पुलिस को एक और युवक की जानकारी मिली।जिससे आशीष लगातार संपर्क में था। पुलिस ने जब उसे युवक से पूछताछ की, तो इस हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

मुख्य आरोपी आशीष को जब पुलिस का दबाव महसूस हुआ,तो उसे खुद को पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी ।बेमेतरा पुलिस ने बाद में उसकी लाश बरामद की

जाति और रिश्तो की उलझन:

 इस मामले ने पुलिस को उलझन में डाल दिया कि आखिर प्रेमी आशीष ने सपना को क्यों मारा, जांच में पता चला कि दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। और अलग-अलग जातियों से थे,आशीष ब्राह्मण था जबकि सपना लोहार समुदाय से थी दोनों अपने-अपने परिवार के दबाव के कारण शादी नहीं कर करना चाहते थे। इस अनसुलझे प्रेम संबंध की उलझने और जाति के बंधनों में शायद इस हत्या को जन्म दिया। इस केस में कई सवाल अनसुलझे रह गए जो शायद हमेशा रहस्य ही बने रहेंगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations