दुर्ग:महापौर ने कांग्रेस भाजपा, निर्दलीय महिला पार्षदों एवं एल्डरमेन का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपहार भेंटकर किया सम्मानित:
त्वरित ख़बरें - महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं,हर क्षेत्र में अपनी बुलंदी का झंडा गाढ़ चुकी हैं, ऐसे में महिलाओं का सम्मान भी किया जाना चाहिए:-महापौर

दुर्ग/ 12 मार्च।नगर पालिक निगम में आज महापौर धीरज बाकलीवाल अपने कक्ष पर सभापति राजेश यादव,महिला बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग एवं बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन, वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोविया,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर के मौजूदगी में नगर निगम में कांग्रेस,भाजपा एवं निर्दलीय महिला पार्षदों एवं एल्डरमेन को उपहार भेंटकर सम्मान किया गया और बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए इस अवसर पर नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं,हर क्षेत्र में अपनी बुलंदी का झंडा गाढ़ चुकी हैं, ऐसे में महिलाओं का सम्मान भी किया जाना चाहिए,सभापति राजेश यादव ने कहा कि मौजूदा दौर नारी उत्थान और सशक्तीकरण का दौर है, महज एक दिन का महिला दिवस ना होकर वर्ष भर हम सबको समाज में रह रही महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए. निगम परिसर में महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मान कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुश्री जमुना साहू,श्रीमती सत्यवती वर्मा,श्रीमती जयश्री जोशी,श्रीमती गायत्री साहू, सुश्री नीता जैन,श्रीमती कविता तांडी,श्रीमती नजहत परवीन, श्रीमती लीना देवांगन,श्रीमती प्रेमलता साहू,श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, श्रीमती मणि गीते,श्रीमती चमेली साहू,श्रीमती मीना सिंह,श्रीमती उषा ठाकुर,श्रीमती हिमेश्वरी निषाद,सुश्री श्रद्धा सोनी,श्रीमती हेमा शर्मा,श्रीमती कुमारी साहू,श्रीमती शशि साहू,श्रीमती निर्मला साहू,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,श्रीमती कन्या ढीमर के अलावा अन्य मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations