दुर्ग में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ, छूटे बच्चों को 17 अगस्त को मिलेगी दवा...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

दुर्ग। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 0 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक गोली खिलाई जा रही है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महमरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की स्वास्थ्य समिति सभापति प्रिया साहू ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं, स्वच्छता का महत्व और संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और स्वच्छ भोजन व पानी का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण उनके शारीरिक विकास और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में समय-समय पर कृमिनाशक दवा देना जरूरी है। जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों तक दवा पहुंचाई जा रही है।

अभियान के तहत जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को एल्बेंडाजोल की दवा नहीं ले पाए हैं, उन्हें 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को अभियान से जोड़ने की अपील की है।

कार्यक्रम में सरपंच नर्मदा ठाकुर, उपसरपंच केवल निषाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों से अभियान में सक्रिय सहयोग कर जिले के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की अपील की।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations